गुरुवार, 10 जून 2021

NFSA, डूंगरी ला

डूंगरी ला

डूंगरी ला में विश्व की सबसे ऊची मोटरेबल सड़क मार्ग भारत ने बनाया है, यह उत्तराखंड में 18192 फीट में स्थित है, इसका नाम माणा पास रोड है जो कि सामरिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ से चीन पर हमेशा नजर रखा जा सकता है, एवं भारतीय सेना सीमा में तैनात है उनको समय पर रसद व हथियार पहुँचाया जा सकता है।



NFSA


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 10 सितंबर 2013 को भारत सरकार ने अधिसूचित किया है।  जिसके तहत रियायती दरों मे लाभार्थियों को खाद्यान्न की पूर्ति किया जा रहा है। वर्तमान समय मे अंत्योदय अन्न योजना व लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) में आने वाले परिवार के रूप में फरवरी 2021 तक 2.37 करोड़ परिवार यानी कि 9.01 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है।


नीम

भारत उपमहाद्वीप में पाये जाने वाला नीम पेड़ का वानस्पतिक नाम अजादिरछटा इंडिका है, इसका वनस्पतिक नाम संस्कृत भाषा के निंब  से बिना है। यह पर्णपाती पेड़ है जिसकी लंबाई लगभग 15-20 मीटर तक होता है, जड़ प्रणाली में इसका जड़ पार्श्व जड़ें में आता है जो कि मजबूत होता है। नीम का फल को निंबोली कहते है इसका छिलका पतला व गूदेदार, सफेद पीले रंग का एवं स्वाद में कड़वा-मीठा होता है।



थेय्यम 

थेय्यम केरल के उत्तर मालाबार का प्रमुख नृत्य है, इस नृत्य में प्रत्येक कलाकार शक्तिशाली नायक का किरदार निभाते है। यह नृत्य कण्णूर और कासरगोड के अनेक मंदिरों में दिसम्बर से अप्रैल के मध्य होता है, इस नृत्य को करके प्राचीन परम्परा को याद करते है एवं कला परंपरा को जीवंत रखने का कार्य करते है।



हर्षवर्धन 

7वी शताब्दी के शुरुआत 590-647 ई. में कन्नौज व थानेश्वर राज्य में राज सिहांसन में हर्षवर्धन विराजमान था। इसके पिता प्रभाकरवर्धन थे जो कि वर्धन राजवंश से था। हर्षवर्धन एक बौद्ध हिन्दू धर्म के महाप्रतापी राजाओं में से एक था, इन्हें सम्राट हर्ष के नाम से भी जानते है। हर्ष ने सती प्रथा में प्रतिबंध किया एवं शिक्षा का महत्व दिया साथ ही प्रयाग का महाकुंभ मेला भी इन्होंने चालू कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें