Unity लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Unity लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 दिसंबर 2016

भारत माँ और हम देशवासी

चर्चा का विषय -"भारत माँ और हम देशवासी"

स्वरचित-अमित चन्द्रवंशी "सुपा"
समय-6:30पीएम 18दिसंबर 2016

जहाँ बहती है गंगा,जमुना,सरस्वती,सिंधु, सतलज नदी,
जहाँ निवास करते है हिंदू,मुस्लिम,सिख और ईसाई भाई।

भारत माँ की गोद में रहने वाले मान, सम्मान इज्जत, शाँति के धरोहर हैं। 'अनेकता में एकता हिन्द की विशेषता से परिपुर्ण,' 'विश्व गुरु' कहलाने वाला भारत, भिन्नता में एकता निवास करती हैं। 'सोने की चिड़या' के लिए प्रसिद्ध भारत; चमक,लहर,भाईचारे, इंसानियत के लिए जाने जाते हैं।

भारत देश एक उपमहाद्वीप   है परन्तु हमारा देश एक महाद्वीप से कम नही है यहाँ घनघोर जंगल है असम मेघालय बस्तर(छत्तीसगढ़) में, सुन्दरवन का डेल्टा है पश्चिमबंगाल में, यहाँ सात अजुबे में से एक है आगरा का ताजमहल, दुनिया के सभी तरह के खानपान उपस्थित है।

रहनसहन में विविधता हैं, यहाँ फिर भी सभी लोग में भाईचारे है। सभी पर्व में खुशियाँ साथ -साथ मानते है, गम में साथ शाँति से सहयोग करते है, मानवता की मिशाल कायम भारत में हैं।
"हिन्द देश के निवासी सब जन एक है रंगरूप वेशभाषा चाहे अनेक हो।"

भारत मुलक देश का सर्व सम्पुर्ण देश है जिन्होंने मेडिकल,  टेक्नोलॉजी और कृषि में नंबर 1 हैं। कृषि प्रधान देश है यहाँ चाय का बगान असम में, धान का कटोरा छत्तीसगढ़ में, गन्ने के लिए प्रसिद्ध है महाराष्ट्र, गेंहू के लिए पंजाब, सोयाबीन के लिए मध्यप्रदेश, रबर तथा नारियल के लिए केरल।

शिक्षा के क्षेत्र में भारत बहुत ही सम्पन्न हैं यहाँ के लोग गुरुकुल शिक्षा पर अधिक मानते है; BHU जहाँ पढ़ने के लिए देश विदेश से आते है, IIT की संस्था है जहाँ टॉप इंजीनियर पढ़कर निकलते  है, AIIMS है जहाँ से दुनिया का टॉप डॉक्टर बनकर निकलते  हैं।

माँ भारती की यशोगान, हम सब का अभिमान।
मेरा देश के भाई बहन,सब में है एक समानता।।

हम देशवासी शाँति भाईचारे से रहते है, सबके दुःख सुख में पूर्णता भागीदार बनते हैं; सभी को एक साथ लेकर बड़ते है, इज्जत मान सम्मान सभी का करते हैं। बड़ो का साथ देते है तथा उनका मान रखते हैं।

-अमित चन्द्रवंशी "सुपा"
उम्र-17वर्ष विद्यार्थी
रामनगर कवर्धा छत्तीसगढ़
मो.-8085686829