सोमवार, 25 जुलाई 2016

जीवन की सच्चाई

जीवन की सच्चाई
                  -अमित चन्द्रवंशी"सुपा"

1) कोई बन्दा अगर भुख से मर रहा है तब उस बन्दे का मदद् बहुत कम लोग करते है और कहते है कुछ काम तो करता है नही फ्री में क्या मिलेगा "कुछ करेगा तभी तो कुछ मिलेगा।"

2) कोई बन्दा थक गया होता हैं तो वास्तव में उसे कोई भी लिफ्ट नही देता हैं अपने रास्ते में बड़ जाते हैं कहते हैं "अपनी मंजिल का तय ख़ुद से करने से मिलता हैं" जीवन का अमर सत्य हैं।

3) प्यार करता है और प्यार में अगर टूट जाता है तब बन्दे को किसी से सहारा नही मिलता है ऊपर से कहते है लोग प्यार में अक्सर इंसान टूट जाता है फिर प्यार क्यों कर बैठते हैं?

4) "लक्ष्य भविष्य की ताले की चाबी होता हैं"अगर इसे सम्भालकर सही ढंग से अपने जीवन में उपयोग करते है तब सफलता कदम चूमती है और सफलता के बाद पूरी दुनिया खड़े होते हैं।

5)परिश्रम इंसान को जीते जी महान कार्य की ओर अग्रसर करता है और इंसान अपने मन बुद्धि शांतचित भाव से दुनिया में नया इतिहास रचता है जो सदैव स्मरणीय योग्य होता हैं।

6) साहस धैर्य से बड़ा होता है साहस से इंसान अपने बुलंदियो तक सरलता से धैर्य रखकर आसानी से पहुँच जाते हैं और एक दिन अपने कर्म के लिए पूरी दुनिया में छा जाते हैं।

7) गरीब इंसान धन से तो गरीब होता है व्यवहार से नही , खाने के लिए अन्न नही होता है पर बाटने के लिए प्रेम सम्पूर्ण रूप से भरा हुआ होता हैं।

8)लोभी इंसान के पास धन बहुत होता है पर व्यवहार नही होता है सब कुछ होते हुए धन के अलावा दो पल ठीक से किसी को प्यार नही कर पाते है।
                -अमित चन्द्रवंशी"सुपा"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें